मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध डोल आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन किया.

सीएम ने की माँ राजेश्वरी की पूजा
सीएम धामी ने माँ राजेश्वरी का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की. सीएम ने कहा कि डोल आश्रम एक दिव्य और अद्भुत ऊर्जा से परिपूर्ण स्थल है. जहां आकर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक चेतना का अनुभव होता है. उन्होंने आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याणदास महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा और सनातन मूल्यों के लिए समर्पित रहा है.
सीएम ने की आतंकी हमले की निंदा
डोल आश्रम से ही मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत अब जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है और हमारे सुरक्षाबलों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






