हरिद्वार में पिता पर नाबालिग बेटी से गलत हरकत का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उपशीर्षक: बेटी ने मां को बताई आपबीती तो पहुंची कोतवाली, करीब एक साल से परेशान किए जाने का आरोप; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई।

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ लंबे समय से अश्लील और आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था। बेटी ने जब इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

बेटी की शिकायत के बाद मां ने उठाया कदम

मामला बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसका पति करीब एक साल से बेटी के साथ अनुचित हरकतें कर रहा था। महिला के मुताबिक, उसने कई बार पति को रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। महिला ने पति पर परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। बताया गया कि इस स्थिति से नाबालिग काफी डरी हुई थी। उसने किसी तरह हिम्मत जुटाकर मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला ने 31 अक्टूबर को बहादराबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व 9(एल)(एन)/10 के तहत केस दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने किराये के मकान से पकड़ा

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसके किराये के मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

source link:-https://www.republicsandesh.com/?p=18616&preview=true

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *