Film on Operation Sindoor: अब फिल्मी पर्दे पर भारत के शूरवीरों की गाथा दिखाई देगी। जी हां, ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनने जा रही है। गुरुवार को इस फिल्म के बनाने का ऐलान किया गया। बता दें कि भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताते चलें कि ये फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की पाकिस्तान और POK में भारतीय सेना की कार्रवाई पर होगी।
Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म
दरअसल ये फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों (रिटायर्ड) की किताब “ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान” पर बेस्ड होगी। जिसको विवेक अग्निहोत्री डायरेक्ट करेंगे। इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अग्निहोत्री की आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस करेंगी। इस फिल्म में भारत की सेन्य ताकत, हिम्मत को दिखाया जाएगा।
मई 2025 में हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के जवानों द्वारा अंजाम दिया गया था। ये 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई थी। जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
Also Read
- यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें
- एक्टर राजकुमार राव की बायोपिक का टाइटल रिवील, राजकुमार राव ने शूटिंग की शुरू
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
- ओटीटी पर आ रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ जानें कब और कहां देखे?
- रैपर बादशाह ने कर ली दूसरी शादी!, दुल्हन पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी उम्र में रैपर से कितनी छोटी?





