उत्तराखंड में सबसे बड़े साइबर अटैक से बाहर निकलने की जद्दोजहद 50 घंटे बाद भी जारी है। 50 घंटे बीत जाने के बाद भी सरकारी कामकाज सुचारू नहीं हो पाया है। हालांकि उत्तराखंड में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) इस साइबर हमले से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है लेकिन अब कर इसमें कामयाबी हाथ नहीं लग पाई है।
50 घंटे से उत्तराखंड में 90 सरकारी वेबसाइट और एप बंद
उत्तराखंड में हुए साइबर हमले को 50 घंटे से अधिक घंटे का समय बीत चुका है। इतने लंबे समय से 90 सरकारी वेबसाइट्स और मोबाइल एप बंद हैं। आईटीडीए के साथ ही राज्य व केंद्र की विशेषज्ञ टीमें इस से बचाव में लगी हुई हैं। बता दें कि आईटीडीए शनिवार को सभी वेबसाइटों का ट्रायल रन शुरू करेगा।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
साइबर हमले से पूरा आईटी सिस्टम ठप
साइबर हमले के कारण पूरे प्रदेश का आईटी सिस्टम ठप पड़ा हुआ है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने जानकारी दी कि प्रदेश के अलावा केंद्रीय एजेंसियों के विशेषज्ञ भी स्कैनिंग में जुटे हुए हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि साइबर हमला हुआ कहां से है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक पूरा डाटा सुरक्षित है।






