उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इसी क्रम में आज कांग्रेस की सीडब्लूसी मेंबर गुरदीप सिंह सप्पल की अध्यक्षता में जिला और महानगर अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई. बैहक़ के बाद सप्पल ने प्रेस को संबोधित किया.
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस
सीडब्लूसी मेंबर गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उपचुनाव और नगर निगम चुनावों में फर्जी वोटिंग करवाई. उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों के नाम से मतदाता सूची हटकर कर बहरी लोगों को वोटर बना दिया गया. कांग्रेस ने भाजपा की साजिश को बेनकाब करने का फैसला लिया. इसके साथ ही इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की बात कही है.
मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान चलाएगी कांग्रेस
कांग्रेस ने फर्जी वोटिंग के खिलाफ “मेरा वोट मेरा अधिकार” नाम से एक विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. यह अभियान पुरे प्रदेश में तीन महीने तक चलेगा. जिसमे पार्टी कार्यकर्ता जनता को जागरूक करेंगे और उन लोगों से मिलेंगे जिनके निकाय चुनाव में वोट कटे थे. कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा.
Also Read
- दो धड़ों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस: हरदा की नाराजगी की वजह आई सामने, MLA धामी बोले सामूहिक इस्तीफ़ा
- हरीश रावत ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान, पार्टी से नाराज हैं हरदा
- उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरूनी बवाल: ठुकराल की एंट्री के बाद इस नेता ने दिया अपने पद से इस्तीफा
- धामी कैबिनेट विस्तार के बाद सियासी तंज, ‘7 मंत्री पूर्व कांग्रेसी’ वाली पोस्ट से मचा बवाल
- धामी कैबिनेट का विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
विशेष ट्रैनिक प्रोग्राम किया जाएगा आयोजित
सप्पल ने बताया कि जल्द ही इसके लिए एक विशेष ट्रैनिक प्रोग्राम भी आयोजित किया जायेगा. जिसमें कार्यकर्ताओं को अभियान की रणनीति समझाई जाएगी. इसके संचालन के लिए तीन दिवसीय कमेटी बनाई है. यह कमेटी पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाके जागरूकता अभियान चलाएगी. साथ ही भाजपा कि कथित शाजिश को बेनकाब करेगी.







