उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मिल रही शिकायतों के बीच मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून ने उप चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया.
CMO ने किया जिला उप चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान उप जिला चिकित्सालय में हड़कंप मच गया. उन्होंने चिकित्सालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके बाद सीएमओ ने ओपीडी, लैब, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष व इमरजेंसी चिकित्सक कक्ष और जन औषधि केन्द्र का भी निरीक्षण किया.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
निरीक्षण से मचा परिसर में हड़कंप
सीएमओ डॉ संजय जैन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लेकर सीएमएस डॉ विजय सिंह को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जरुरी आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सीएमओ के औचक निरीक्षण से जिला उप चिकित्सालय में हड़कंप मच गया.






