जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों मे से श्री माता वैष्णो देवी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी के उम्मीदवार बलदेव राज शर्मा विजयी हुए हैं। उन्हें 13753 वोट मिले हैं।
श्री माता वैष्णो देवी सीट पर दूसरे स्थान पर निर्दलीय जुगल किशोर रहे हैं। और कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह 4582 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इसलिए चर्चा में रही श्री माता वैष्णो देवी सीट
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी सीट काफी अहम है। इस सीट पर 25 सितंबर को वोटिंग हुई थी। ये सीट विशेष रुप से इसलिए चर्चा मे रही क्योंकि इसका नाम रियासी स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी के नाम पर रखा गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 73 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। जो इसे जम्मू कश्मीर के सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बनाते हैं। इस सीट पर अनूसूचित जाति के मतदाताओं का हिस्सा 23 फीसदी से ज्यादा है, जबकि अनुसूचित जनजाति के मतदाता 15 फीसदी से ज्यादा हैं।






