केदारनाथ धाम के कपाट इस साल शीतकाल के लिए तीन नवंबर 2024 को भाईदूज के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे. जिसके बाद बाबा केदार की चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से प्रस्थान होगी. बता दें इस बार केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 10 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले थे.
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है. इस साल तीन नवंबर को भाईदूज के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बाबा केदार के कपाट बंद किए जाएंगे. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा केदार की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार तीन नवंबर को चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान होगी. इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी.
Also Read
- रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छह दिवसीय कार्यशाला शुरू
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
पांच नवंबर के बाद ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा के दर्शन
चार नवंबर को बाबा की चल-विग्रह डोली रामपुर से सुबह प्रस्थान होगी और फाटा, नारायण कोटी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी. पांच नवंबर को चल-विग्रह डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से सुबह साढ़े आठ बजे प्रस्थान कर 11 बजकर 20 मिनट पर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी. जिसके बाद बाबा परम्परा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगे.






