राजकीय सम्मान के साथ उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। वर्ली के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार (Ratan Tata Funeral) किया गया। इस दौरान श्मशान घाट में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। नम आखों से लोगों ने देश के रतन को अंतिम विदाई दी।
पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा (Ratan Tata Funeral)
रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उद्योगपति से लेकर खेल, मनोरंजन और राजनीतिक जगत के कई नाम चेहरे मौजूद रहे। बता दें कि बुधवार को रतन टाटा ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। 86 साल की उम्र ने उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां हजारों लोग उद्योगपति को श्रद्धांजलि देने आए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुंबई पुलिस ने भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।






