रुड़की के भगवानपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलोनी में मगरमच्छ दिखाई दिया. सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन कर्मचारियों ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बाणगंगा में छोड़ दिया है.
V-mart के सामने एक कॉलोनी में दिखा मगरमच्छ
घटना सोमवार सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर रोड पर वी-मार्ट के सामने सड़क किनारे एक कलोनी में कुछ लोग काम कर रहे थे. इस बीच उन्हें दीवार के पास एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया. जिसे देख वहां मौजूद लोगों की माने सांसें अटक गई हो. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.
Also Read
- नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश – Uttara Information
- बिजली विभाग ने मारा छापा, ग्रामीणों ने कर दिया घेराव, दी जान से मरने की धमकी
- भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार
- बदमाशों के हौसले बुलंद: कारोबारी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर कर दी पति की धुनाई
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वन कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़कर उसे बाणगंगा में छोड़ दिया है. वन दरोगा नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है. जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली.






