चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ तमाम राज्यों के उपचुनावों की घोषणा भी कर दी है। इसी के साथ EVM पर बड़ा बयान दिया है।
EVM में कोई गड़बड़ी नहीं
चुनाव आयोग ने कहा कि EVM में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है। ईवीएम की बैटरी पर भी पोलिंग एजेंट के साइन होंगे। ईवीएम 3 लेयर की सिक्योरिटी में रहेगी। चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम में सिंगल यूज बैटरी लगती है। इसमें मोबाइल जैसा बैटरी नहीं होती है।
Also Read
- अब जनगणना में नहीं छिपेगी जाति : मोदी कैबिनेट ने दी जाति जनगणना को मंजूरी, सीएम ने बताया ऐतिहासिक
- Pakistan की इतनी हिमाकत! देर रात चौथी बार LoC पर की फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाब
- भारत में नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के ये 16 Youtube चैनल, सरकार ने लगाया बैन, शोएब अख्तर का चैनल भी बंद
- Pahalgam Attack से आहत शाहबुद्दीन बने श्यामलाल, दरगाह पर करवाया सुंदरकांड पाठ
- अगर पाकिस्तान करेगा परमाणु हमला?, तो कौन-कौन से भारतीय शहर होंगे निशाने पर?
इसी के साथ चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड को लेकर भी चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
महाराष्ट्र में कब होगी वोटिंग?
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनवा होगा।
झारखंड में कब होगी वोटिंग?
वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे।