उधम सिंह नगर: उधम सिंह नगर के गदरपुर के सदलीगंज गांव में एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत अस्पताल में हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
प्रसूति के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश सैनी ने बताया कि उनके गांव की एक महिला को प्रसव के लिए गूलरभोज रोड स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। सैनी ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर प्रशिक्षित नहीं हैं और वहां कोई महिला डॉक्टर भी मौजूद नहीं है। सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में इमरजेंसी सुविधाओं का अभाव है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- चलती रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया पथराव, डंडों से तोड़े शीशे, मचा हड़कंप
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय युवक राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से पैसे लेकर सादे कागज पर साइन कराए और फिर महिला को 45 किलोमीटर दूर काशीपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया, जहां पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।





