रुड़की: रुड़की के बूचड़ी रेलवे फाटक के पास गुरुवार को मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड के हमले में एक सेवानिवृत्त फौजी की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक युवती और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने सतीश चंद्र खंतवाल (65) को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग रेलवे फाटक पार कर पास के घरों में घुस गए, जबकि कुछ लोग जमीन पर ही लेट गए। इस हमले में दुर्गा कॉलोनी निवासी गोकुल सिंह बिष्ट (55), लाल सिंह (56) और एक युवती भी बुरी तरह घायल हुए। हालांकि, लाल सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है।
मधुमक्खियों का हमला क्यों हुआ?
स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के पेड़ों पर मधुमक्खियों के छाते बने हुए थे, जिनपर किसी केमिकल का छिड़काव किया गया था। इसके चलते मधुमक्खियां आक्रोशित होकर लोगों पर टूट पड़ीं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग बूचड़ी रेलवे फाटक से गुजरने से बच रहे हैं।
Also Read
- गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आगाज, बजट से लेकर ग्राम प्रधानों के आंदोलन तक कई मुद्दों पर रहेगी नजर
- रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
- उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, धामी सरकार ने खोला 496 करोड़ का खजाना
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
प्रशासन की तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और घायलों का इलाज जारी है।






