नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा में एक बार फिर पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब देकर चुप कराया है। इस बार यूएन में भारत की तरफ से जवाब किसी सरकारी अफसर ने नहीं, बल्कि राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने दिया। त्रिवेदी ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर फैलाए जा रहे झूठे प्रोपेगैंडा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठी बयानबाजी से सच्चाई नहीं बदली जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा था, है, और रहेगा।
दरअसल, यूएन महासभा में शांति अभियानों पर जारी चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया। त्रिवेदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के लोग हाल ही में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नई सरकार चुन चुके हैं। पाकिस्तान को अपनी झूठी बातों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सच्चाई नहीं बदलेगी।” साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर यूएन के मंच का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।
सुधांशु त्रिवेदी उन 12 सांसदों के दल का हिस्सा हैं, जिन्हें यूएन के विभिन्न मुद्दों पर भारत का पक्ष रखने के लिए भेजा गया है। त्रिवेदी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत विदेश नीति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को सशक्त बनाया है, और यह कश्मीर में लोकतांत्रिक बदलाव का मुख्य कारण है।
Also Read
- अभिजीत दीपके ने अचानक आंदोलन पर क्यों लगाया ब्रेक? डर, दांव या समर्थन की कमी बनी वजह!
- यूपी MLC चुनाव: आज थमेगा प्रचार, 23 अक्टूबर को मतदान; भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत
- फायरिंग मामले में दिल्ली से 4 गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल; हथियार सप्लाई की कड़ी खंगाल रही पुलिस
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, कोटा में ट्रेन से पकड़े गए लॉरेंस गैंग के 3 संदिग्ध
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद




