देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही एक सशक्त और प्रभावी भूकानून लागू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में एक महत्वपूर्ण बैठक में भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की। इस बैठक में पूर्व उच्चाधिकारी, बुद्धिजीवी और भूकानून समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस कानून को जनभावनाओं के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें स्थानीय जनता के सुझावों को प्राथमिकता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से सुझाव प्राप्त करने के लिए एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें से उपयुक्त सुझावों को इस भूकानून में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानून का ड्राफ्ट स्थानीय आवश्यकताओं और विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, ताकि यह प्रदेश की स्थायी उन्नति का आधार बने। इस बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी






