जौनपुर: उत्तराखंड के जौनपुर ब्लॉक के रियाट गांव में ततैयों के हमले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में बकरियां चराने गए दो भाइयों पर ततैयों ने अचानक हमला कर दिया। इस हादसे में बड़े भाई सुरजन सिंह (67) की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई राय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
रियाट गांव के स्थानीय निवासी जबर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर उनके बड़े भाई सुरजन सिंह, भाभी भामू देवी और छोटे भाई राय सिंह जंगल में मवेशी चराने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे भाभी ने फोन कर सूचना दी कि ततैयों ने उन पर हमला कर दिया है, जिससे दोनों भाई बेहोश हो गए हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से दोनों को मसूरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुरजन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से एक बार फिर जौनपुर ब्लॉक में ततैयों के खतरनाक हमले की यादें ताजा हो गई हैं। इससे पहले 29 सितंबर 2024 को तुनेटा गांव में ततैयों के हमले में एक पिता-पुत्र की जान चली गई थी।
Also Read
- कागज़ों पर बहा करोड़ों का बजट, पुल वहीं, खर्च हर साल नया, सूचना अधिकार अधिनियम में खुलासा
- चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद पहली मौत, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर महिला श्रद्धालु ने तोड़ा दम
- गंगोत्री धाम के दर्शन के बाद यमुनोत्री धाम पहुंचे सीएम धामी, पीएम मोदी के नाम से की पहली पूजा
- जय मां यमुना के जयकारों के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने इस पल के साक्षी
- चारधाम यात्रा 2025 : श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई सहूलियत, पार्किंग से सफाई तक किए खास इंतजाम
डीएफओ मूसरी वन प्रभाग के अमित कंवर ने बताया कि ततैयों के हमले में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और घायल व्यक्ति का इलाज मसूरी अस्पताल में जारी है। पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की फौरी आर्थिक मदद दी जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा। वन कर्मियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि ततैयों के खतरे को नियंत्रित किया जा सके।