देहरादून। राजधानी दून की सड़कों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात को रिस्पना पुल पर एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब ट्रक शहर की ओर आ रहा था और ऑटो पुल की ओर चढ़ रहा था।
ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक की मौके पर मौत
इस टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है।
सप्ताह भर में चौथा बड़ा हादसा
नेहरू कॉलोनी थाने के प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि यह इस सप्ताह दून की सड़कों पर हुआ चौथा बड़ा हादसा है। ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो चालक की जान चली गई।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस की सख्ती के बाद भी हादसे जारी
दून में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन गए हैं। चाहे ओएनजीसी चौक हो, आशारोड़ी का इलाका हो, या अब रिस्पना पुल, इन जगहों पर आए दिन हो रहे हादसे शहरवासियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।






