केदारनाथ: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल 90,875 मतदाताओं में से 53,513 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 28,345 महिलाएं और 25,168 पुरुष शामिल रहे।
पोस्टल बैलेट ने निभाई अहम भूमिका
पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि पोस्टल बैलेट के जरिए 712 सरकारी कर्मियों और 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाला। इसके अलावा, 284 ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के बैलेट भी प्राप्त हो चुके हैं।
2022 विधानसभा चुनाव की तुलना में गिरा मतदान प्रतिशत
इस उपचुनाव में मतदान प्रतिशत में कमी देखने को मिली। 2022 के आम विधानसभा चुनाव में 66.43 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार उपचुनाव में यह घटकर 58.89 प्रतिशत रह गया।
Also Read
- रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छह दिवसीय कार्यशाला शुरू
- CM से मिलने पहुंचे केदारनाथ रावल, पुनर्निर्माण कार्यों पर हुई चर्चा, पुराने विवादों के बीच बढ़ी हलचल
- दो धड़ों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस: हरदा की नाराजगी की वजह आई सामने, MLA धामी बोले सामूहिक इस्तीफ़ा
छह उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद
भाजपा, कांग्रेस और अन्य चार प्रत्याशियों समेत कुल छह उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। इस उपचुनाव में कुल 173 पोलिंग बूथ बनाए गए, जिनमें से 130 पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई। पहली बार 75% पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया गया, जिससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही।
महत्वपूर्ण आंकड़े और उपलब्धियां
- कुल मतदाता: 90,875
- मतदान प्रतिशत: 58.89%
- महिला मतदाता: 28,345
- पुरुष मतदाता: 25,168
- पोस्टल बैलेट मतदान: 712
- ईटीपीबीएस बैलेट: 284






