लोहाघाट (चंपावत): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहाघाट में मल्लिकार्जुन स्कूल के नए भवन का उद्घाटन करते हुए राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में जितनी नियुक्तियां की हैं, उतनी पिछले 20 वर्षों में नहीं हुई थीं। युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के अलावा स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि राज्य के मूल स्वरूप को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने भू-कानून को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार के संकल्प को दोहराया और बताया कि भू-माफियाओं की जमीन सरकार जब्त करेगी। नए भू-कानून के लिए आमजन से सुझाव लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने राज्य के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया है और नई शिक्षा नीति को लेकर राज्य में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। आदर्श चंपावत की परिकल्पना के तहत कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। स्मार्ट क्लासेस और साइंस सेंटर जैसे प्रोजेक्ट्स विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में मदद कर रहे हैं।
Also Read
- उत्तराखंड में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, धामी सरकार ने खोला 496 करोड़ का खजाना
- अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
- मोटे अनाजों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, मयकोटी में छात्र-छात्राओं और महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
- हरिद्वार में दो बच्चियों के लावारिस मिलने से मचा हड़कंप, कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
धामी ने केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में चल रही विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज और ऊधम सिंह नगर में एम्स सेटेलाइट सेंटर की स्थापना हो रही है। इसके अलावा, उत्तराखंड में औद्योगिक स्मार्ट सिटी के निर्माण से एक लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।






