देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों और उनके परिवारों के हित में उत्तराखंड सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए सरकार 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
इसके साथ ही, सेवानिवृत्त जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए जल्द ही एक केंद्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान रैतिक परेड की सलामी ली और मृतक आश्रितों को 14 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
महत्वपूर्ण घोषणाएं
- शादी में आर्थिक सहायता:
पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए ₹50,000 की सहायता दी जाएगी। - मानदेय में वृद्धि:
पीआरडी जवानों का प्रतिदिन का मानदेय बढ़ाकर ₹650 कर दिया गया है। 2027 से पहले इसे और बढ़ाने की घोषणा की गई है। - महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश:
महिला जवानों को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा, जिसमें कोई वेतन कटौती नहीं होगी। - छात्रवृत्ति और सेवानिवृत्ति सहायता:
पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। सेवानिवृत्ति के बाद 3650 दिन की सेवा पूरी करने वाले जवानों को ₹1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। - मृतक आश्रितों को नौकरी:
2022 से अब तक 101 मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी दी गई है।
परेड में अव्वल रही दरबान सिंह नेगी वाहिनी
पीआरडी स्थापना दिवस पर आयोजित परेड में दरबान सिंह नेगी वाहिनी ने पहला स्थान हासिल किया। वीर माधो सिंह भंडारी वाहिनी दूसरे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वाहिनी तीसरे स्थान पर रही।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि राज्य के रजत जयंती स्थापना वर्ष में पीआरडी जवानों की अहम भागीदारी होगी।






