उधमसिंह नगर के गदरपुर में सात साल की बच्ची का शव मिला है। बच्ची साठ घंटे से लापता थी। NDRF ने बच्ची का शव बांस के झुरमुट से बरामद किया है।
दरअसल गदरपुर की रहने वाली सात साल की महक शुक्रवार को बेर तोड़ने के लिए निकली थी। इसी बीच वो लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, SDRF और NDRF की टीमों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार को अंधेरा होने के चलते टीमें तलाश नहीं कर पाईं। इसके बाद शनिवार को भी बच्ची नहीं मिली। अभियान शुरू होने के तकरीबन साठ घंटे बाद रविवार को बच्ची का शव एक बांस के झुरमुट में फंसा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची की गिरने नदी में गिरने से मौत हो गई। बाद में पानी के प्रवाह के साथ वो बांस के झुरमुट में जा फंसी।
बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रोकर रोकर बुरा हाल है।
Also Read
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- चलती रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया पथराव, डंडों से तोड़े शीशे, मचा हड़कंप
- अरविंद पांडे के तल्ख़ तेवर: फिर दिया बड़ा बयान, बोले CM नहीं, संगठन तय करेगा चुनाव
- पुलिस की दबिश में बुजुर्ग महिला की मौत, SSP ने किया 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर
- पुलिस की छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया कोतवाली के बाहर प्रदर्शन




