मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(International womens day) के अवसर पर उत्तराखंड सचिवालय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों तथा होमगार्ड्स को सम्मानित किया.
International womens day के मौके पर सचिवालय के महिला कर्मियों को सम्मानित
मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी कार्मिकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरा सभी से आग्रह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम महिलाओं को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें. हम सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि यदि हम अपने आस-पास परिवार या समाज में कहीं भी महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव देखें तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे.
महिलाओं को वर्कफोर्स से जोड़ना का किया आवाहन
राधा रतूड़ी ने कहा हमें महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है, इससे हम पूरे समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं. विकसित भारत सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अपनी आधी आबादी को बराबरी का अधिकार देते हुए कार्यबल में शामिल करना होगा. यदि हमें जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य जल्द पूरा करना है तो अधिक से अधिक महिलाओं को भी वर्कफोर्स से जोड़ना होगा.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा






