उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से 80 लाख की 262 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से बड़ी खेप लेकर रुद्रपुर आये थे. जिसे आरोपी शहर में ही सप्लाई करने की फिराक में थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया.
रुद्रपुर से बरामद हुई 80 लाख की हेरोइन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस की टीम किच्छा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाये हुए थी. चेकिंग के दौरान आजाद नगर में शिव मंदर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. शक होने पर पुलिस ने शख्स को रोककर तलाशी ली. इस दौरान आरोपी के पास से 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज
आरोपी की पहचान बाबू निवासी रायनवादा जिला बरेली के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो नशे की खेप बरेली के शाहबुद्दीन से लेकर किच्छा में सप्लाई करने के लिए आया था. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- चलती रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया पथराव, डंडों से तोड़े शीशे, मचा हड़कंप
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला





