दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की एक बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गईं. बताया जा रहा है बस में हादसे के दौरान 26 यात्री सवार थे. बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई.
दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी
हादसा सोमवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के सिन्यारी के पास का बताया जा रहा है. बस का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और बस बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गई. गनीमत ये रही कि बस खाई में नहीं गिरी. वर्ण कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
स्पीड में थी बस : AGM
टनकपुर के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बस काफी स्पीड में थी. जिस वजह से चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और ये हादसा हो गया. हादसे के दौरान बस में 26 यात्री सवार थे. जिन्हें हल्की चोट आई है. दूसरी बस से सभी यात्रियों को पिथौरागढ़ भेजा जा रहा है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






