भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी( MS Dhoni) एक बार फिर देहरादून(Dehradun) आए हुए है। वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी और अन्य कुछ लोगों के साथ आज देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वो मसूरी के लिए रवाना हुए। बता दें कि धोनी क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने उत्तराखंड आए हुए है।
ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने देहरादून पहुंचे MS Dhoni
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखकर उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। खबरों की माने तो करीब ढाई बजे धोनी विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादूर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान धोनी को देखकर फैंस उत्सुक हो गए। हालांकि कैप्टन कूल ने किसी से बात नहीं की और निकल गए।
मसूरी के लिए हुए रवाना
धोनी एयरपोर्ट से एक ब्लैक कार में सवार होकर मसूरी के लिए रवाना हो गए। जहां शादी समारोह होना है। सूत्रों के मुताबिक शादी में कुछ और क्रिकेटरों के पहुंचने की संभावना है। जो जल्द ही देहरादून एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं और वहां से मसूरी जाएंगे।
Also Read
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?






