हल्द्वानी में 1 अप्रैल से नए शिक्षण सत्र का आगाज होने जा रहा है. ऐसे में 200 से अधिक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को परेशानी ना हो और कोई भी विद्यालय अभिभावकों पर मनमाने फैसले न थोपे इसके लिए इस बार शिक्षा विभाग और प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है.
निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए बनाया प्लान
मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर अभिभावकों को परेशान करने वाले, एक ही पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें खरीदने का मनमाना निर्णय लेकर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है. सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी का कहना है कि पिछले साल की स्थिति को देखते हुए शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ 27 मार्च को कार्यशाला आयोजित की जाएगी.
निगरानी टीम का किया गठन
बैठक में सभी स्कूलों को प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे. इसके अलावा सभी निजी स्कूलों को प्रदेश सरकार के नियमों और एनसीईआरटी की किताबों के प्रयोग समेत कई बिंदुओं पर निर्देश दिए जाएंगे. इसके अलावा एक निगरानी टीम भी बनाई गई है जो अभिभावकों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करेगी.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






