मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को उद्योग विभाग द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखंड उद्यमी कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि श्रमशक्ति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए.
सीएस ने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में एमएसएमई के योगदान में हो रही निरंतर वृद्धि के लिए उद्योग विभाग की सराहना की. साथ ही उत्तराखंड के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पीस टू प्रोस्पेरीटी के बारे में बताते हुए कहा की उत्तराखंड में वातावरण औद्योगिक अनुकूल है और ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में तीन लाख करोड़ के एमओयू में से नब्बे हजार करोड की ग्राउंडिंग हो चुकी है.
मुख्य सचिव ने उत्तराखंड की रणनीतिक निवेश योजना की सराहना करते हुए इसे राज्य के लिए बेंचमार्क बताया. उन्होंने उद्योग विभाग के यू हब इन्वेस्टर मित्र और परिवहन सब्सिडी जैसे नवाचारों की भी सराहना की. मुख्य सचिव ने विभाग को लघु उद्योगों की लिस्टिंग के लिए प्रेरित किया जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर अधिक निवेश मिल सके.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
औद्योगिक क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए सीएस रतूड़ी ने कहा कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की व्यापार सुगमता में उत्तराखंड शीर्ष स्थान पर है, और स्टार्टअप रैंकिंग में अग्रणी श्रेणी में शामिल है, साथ ही निर्यात के मामले में भी उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर है.






