Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
देहरादून में 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान
बता दें राजधानी देहरादून में 27 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है.
Also Read
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन
- “एडवांसिंग सस्टेनेबल इन्नोवेशंस एंड कम्युनिटी इंपैक्ट” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी






