बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के बाद हिन्दू नववर्ष के अवसर पर गंगोत्री धाम मंदिर ने गंगोत्री धाम के कपाटोद्धाटन की तिथि और समय निश्चित कर लिया गया है.
गंगोत्री धाम के कपाटोद्धाटन का समय घोषित
बता दें आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर शुक्ल पक्ष में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.
मां गंगा की विग्रह डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से 29 अप्रैल को दोपहर में विधिवत पूजा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
रात्रि विश्राम के बाद 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम पहुंचेंगी डोली
मां गंगा की विग्रह डोली पैदल करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति भैरों घाटी में भैरव मंदिर पहुंचेगी. वहां पर रात्रि विश्राम के बाद 30 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी.
तीन अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
बता दें यमुनोत्री धाम के कपाट भी 30 अप्रैल को ही खुलेंगे. कपाट खुलने का समय आगामी तीन अप्रैल को यमुना जंयती के अवसर पर निश्चित किया जाएगा.






