मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन एक बार फिर से खुलने जा रहा है. दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आवेदन कुछ दिन और खोलने के लिए निर्देश जारी किए हैं.
बैठक में मंत्री ने कहा कि कई जिलों से सूचना आई थी कि कुछ खिलाड़ी बच्चे किसी वजह से अभी आवेदन नहीं कर पाए हैं. मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है, इसलिए ऐसे बच्चों के लिए आवेदन फिर से खोला जाए.
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन दोनों योजनाओं में पात्र बच्चों का चयन 30 अप्रैल तक हर हालत में हो जाना चाहिए, जिससे 1 मई से उन्हें प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजना शुरू किया जा सके.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






