हरिद्वार के बीएचईएल मैदान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर हुए भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समान नागरिक संहिता लागू (UCC) करने के लिए सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में उमस और चिलचिलाती धूप के बावजूद भारी जनसमूह मौजूद रहा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उस सोच का है जो समाज में न्याय और समानता की बात करती है.

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य बना जिसने बाबा साहब के सपनों को जमीन पर उतारा. सीएम ने ऐलान किया कि हरिद्वार में बाबा साहब समरसता स्थल का निर्माण होगा. इसके अलावा अनुसूचित समाज के महान व्यक्तित्वों के नाम पर बहुद्देशीय भवन और विशेष जन-जागरुकता कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






