चकराता थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं. जानकारी के अनुसार शिक्षक ने बगीचे में काम करने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप
बताया गया है कि तहरीर दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक ने पीड़ित परिवार पर लगातार समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया. इस मानसिक दबाव से आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. समय रहते पीड़िता के परिजन युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां उसका इलाज चल रहा है.
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में युवती के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






