यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आज आखिरकार आरपार हो जाएगी. साथ ही आज बाबा बौखनाग के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचेंगे.
बाबा बौखनाग के मंदिर की आज होगी प्राण प्रतिष्ठा
बाबा बौखनाग मंदिर सुरंग के ठीक बाहर स्थित है. 2023 में जब सुरंग निर्माण के दौरान मलबा गिरने से 41 मजदूर सिलक्यारा टनल में फंस गए थे, तब राहत और बचाव कार्य में जुटे लोग भी लगातार बाबा बौखनाग से मदद की प्रार्थना कर रहे थे. मजदूरों के सकुशल बाहर निकल आने के बाद इस स्थान की आस्था और भी गहरी हो गई थी.
श्रमिकों को सम्मानित करेंगे सीएम धामी
अब सुरंग के लगभग पूरा होने के मौके पर मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और एनएचआईडीसीएल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी है. दोपहर 12 बजे सीएम धामी टनल ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा बौखनाथ का आशीर्वाद लेंगे. साथ ही श्रमिकों को सम्मानित भी करेंगे.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






