रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) ने बड़ा फैसला लेते हुए अनंत अंबानी (Anant Ambani) को कंपनी का पूर्णकालिक डायरेक्टर नियुक्त करने का ऐलान कर दिया है।
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ह्यूमन रिसोर्सेज, नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर ये फैसला लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि अनंत की नियुक्ति एक मई 2025 से पांच साल तक के लिए होगी। हालांकि ये शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही फाइनल मानी जाएगी।
पहले से ही कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे अनंत Anant Ambani Director of Reliance Industries
अनंत अंबानी इस वक्त रिलायंस के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से जुड़े हैं। इसके अलावा वो जियो प्लेटफॉर्म्स से मार्च 2020 से, रिलायंस रिटेल वेंचर्स से मई 2022 से और रिलायंस न्यू एनर्जी व रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी से जून 2021 से जुड़े हुए है। वो इन बड़ी कंपनियों के बोर्ड का भी हिस्सा हैं। इतना ही नहीं सितंबर 2022 से वे रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Also Read
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, कोटा में ट्रेन से पकड़े गए लॉरेंस गैंग के 3 संदिग्ध
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
भाई-बहन के कंधों पर भी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि अगस्त 2023 में बोर्ड ने अनंत के साथ-साथ ईशा अंबानी और आकाश अंबानी को भी कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाने को मंजूरी दी थी। जिसे अक्टूबर 2023 में शेयरधारकों ने हरी झंडी दी थी। फिलहाल आकाश अंबानी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन हैं। जबकि ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि आकाश भाई-बहनों में पहले थे जिन्हें कार्यकारी निदेशक का दर्जा मिला था।
पशु प्रेमी है अनंत
अनंत अंबानी सिर्फ कॉर्पोरेट जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है। उनका दिल पशु कल्याण के लिए भी धड़कता है। वो गुजरात के जामनगर में स्थित वनतारा प्रोजेक्ट के संस्थापक हैं। जो दुनिया के सबसे बड़े पशु पुनर्वास और संरक्षण केंद्रों में से एक है।
यहां 2,000 से ज्यादा प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक बचाए गए जानवरों को सुरक्षित और शांत माहौल में रखा गया है। बताते चले कि अनंत ने अपनी ग्रेजुएशन अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पूरी की है। अब वे अपने अनुभव और विजन के साथ रिलायंस के नए दौर की अगुवाई करने जा रहे हैं।






