‘‘ बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ खेल गतिविधि भी हैं आवश्यक’’ स्कूलों में विकसित की जाएगी खेल अवस्थापनाएं’’ यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए कही। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों स्मार्ट बनाने की दिशा में योजना पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देेशित किया स्कूलों में प्रत्येक स्कूल में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए कोई भी बच्चा जमीन पर न बैठें यह सुनिश्चित कर लिया जाए। सभी स्कूलों में लगाएं जाएंगे टीवी, सभी कक्षाओं में लगाएं जाएंगे वाईट बोर्ड, छोटे बच्चों के लिए लगेंगे झूले, स्लाईड, कक्षा होंगी स्मार्ट, स्कूलों का किया जाएगा सौन्दर्यीकरण, कक्षाओं में होगी आकर्षक पेंटिंग, सभी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए गए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों के सुधारीकरण कार्यों में धन की कोई कमी नही होने दी जाएगी। उन्हांेंने प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियाँ अनिवार्य रखे जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे व्यवसायिक शिक्षा के साथ-2 महापुरूषों की जीवनी से परिचित हो सके। जिलाधिकारी ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, लाईट, पानी, पेयजल, शौचालय उपलब्ध हों पानी की टंकियों की मरम्मत सफाई एवं सुरक्षा हेतु इंतजाम के साथ ही गुणवत्तायुक्त पोष्टिक भोजन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के रखरखाव, पानी की टंकी की मरम्मत एवं सुरक्षा के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों केा दिए।
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, उप शिक्षा अधिकारी नगर, खण्ड शिखा अधिकारी विकासनगर, विनिता कठैत, कालसी निशा, सहसपुर कुन्दन सिंह, उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे






