नैनीताल से सड़क हादसे (nainital road accident) की खबर सामने आ रही है. गेठिया क्षेत्र में कार खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
खड़े ट्रक से जा टकराई कार
हादसा बीती शाम को गेठिया क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार कार गेठिया पड़ाव के पास खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में कार सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए. राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया.
हादसे में किशोर की मौत
बताया जा रहा है कार सवार देर शाम जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे. कार सड़क पार्क करने के दौरान अचानक गाड़ी की रफ़्तार बढ़ गई और कार खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में गर्व बगड़वाल (16) की मौत हो गई. जबकि मानस, पंकज और लोकेश की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






