केदारनाथ धाम (kedarnath dham) के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दो मई यानी कल खुल जाएंगे. बाबा केदार के धाम को इस बार विशेष रूप से सजाया जा रहा है.

ऋषिकेश, गुजरात से आई पुष्प समिति द्वारा मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया जा रहा है. केदारनाथ मंदिर की इस आकर्षक सजावट को देखने के लिए भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं.

रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य आभा प्रदान कर रही है. जिला प्रशासन ने कपाट खोलने के अवसर पर हर प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं.
Also Read
- देहरादून में धर्म पूछकर कश्मीरी युवकों के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का मोथरोवाला में 07 दिवसीय एनएनएस शिविर सम्पन्न, जनजागरूकता की जगाई अलख
- घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
- मां, मैं जीना चाहता हूं…, SIR ड्यूटी में लगे BLO का आत्महत्या से पहले का VIDEO आया सामने, फूट-फूट कर रोते दिखे
- पंचायतीराज विभाग और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर के बीच एमओयू

सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मंदिर परिसर में पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है.

बता दें 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे. जिसके बाद से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है.

वहीं दो मई यानी कल केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट मई को खोले जाएंगे.





