प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के बनने का रास्ता साफ हो गया है. बुधवार को खेल विश्वविद्यालय एक्ट (Sports University Act) को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है.
Sports University Act को राज्यपाल ने दी मंजूरी
प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विश्वविद्यालय एक्ट को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है. इसे लेकर राजभवन से पत्र जारी किया गया है. मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ताकि राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं.
मंत्री ने अधिकारियों को दिए विवि के मानको को पूरा करने के निर्देश
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद खिलाड़ियों के विकास और पढ़ाई के लिए बड़ा मंच उपलब्ध होगा. मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी के गौलापार में इस विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी. साथ ही इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा. मंत्री ने अधिकारियों को विश्वविद्यालय के लिए जरूरी सभी मानको को पूरा करने के निर्देश दिए हैं.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- 14 साल में पहली बार कोलकाता ने झेली ऐसी शर्मनाक हार, जानें KKR Vs SRH में क्या हुआ?
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला






