भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को एक अहम कोऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें आर्मी, पुलिस, पैरामिलिट्री, सिक्योरिटी एजेंसियों, NDRF और खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.
DM ने की आपात बैठक
बैठक में ओएनजीसी परिसर में जिलाप्रशासन की अनुमति के बिना इमरजेंसी सायरन बजाने पर चर्चा हुई. साथ ही इसको लेकर एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी उजागर हुई थी. डीएम सविन बंसल ने साफ कहा कि किसी भी हालात में कोऑर्डिनेशन की कमी नहीं होनी चाहिए.
बिना अनुमति न की जाए कोई भी कार्रवाई : DM
डीएम ने कहा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और अफवाहों से बचने के लिए आपसी समन्वय बेहद ज़रूरी है. बैठक में सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी आपात स्थिति में बिना अनुमति कोई भी कार्रवाई न की जाए.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






