रुड़की-लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के पास चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के विवाद के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुई झड़प को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
चैंपियन पक्ष का आरोप
पूर्व विधायक चैंपियन के चालक की तहरीर पर उमेश कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, गाड़ी में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि उमेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर चैंपियन की गाड़ी को टक्कर मारी और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकाया.
विधायक उमेश कुमार पक्ष का पलटवार
वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार के चालक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी ने ओवरटेक कर जानबूझकर उनकी गाड़ी को साइड मारी. इसके बाद चैंपियन और उनके साथियों ने लाठी-डंडों और सरियों से गाड़ी में तोड़फोड़ की. साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकाया. बता दें यह विवाद शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे का है जब दोनों नेताओं के काफिले सोलानी पुल के पास आमने-सामने आ गए।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
पुलिस जांच में जुटी
देखते ही देखते मामला तकरार से हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर आ जुटे. फिलहाल पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर घटना की वीडियो फुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. बता दें इससे पहले भी पूर्व विधायक चैंपियन और खानपुर विधायक आमने सामने आ चुके हैं.






