पौड़ी पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दैवीय प्रकोप का भय दिखाकर महिला से लाखों की ठगी करने वाले तांत्रिक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
महिला को दिखाया पितृ दोष और दैवीय प्रकोप का भय
मामले को लेकर 20 अप्रैल 2025 को कोटद्वार निवासी जय प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि अनिल, चेतराम, अशोक जोशी, दिनेश भगत, सोनू, राजकुमार और राजीव शर्मा नाम के कुछ व्यक्तियों ने उनकी पत्नी को पितृ दोष और दैवीय प्रकोप का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. आरोपियों ने महिला को अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर कुल 40 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की
फरार सदस्यों की तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






