राज्य सूचना आयोग ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत पारित आदेशों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए दो लोक सूचना अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है. दोनों अधिकारियों को आयोग ने भविष्य में आरटीआई मामलों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी है.
RTI आदेशों की अनदेखी पड़ी भारी
बता दें हरिद्वार के भगवानपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमरदीप चौधरी पर 25 हजार जबकि सचिवालय कृषि अनुभाग के अनुभाग अधिकारी हरीश सिंह रावत पर 10 हजार का जुरमाना लगाया है. राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने दोनों मामलों की सुनवाई करते हुए आदेशों के समयबद्ध अनुपालन में लापरवाही को आयोग की अवमानना करार दिया.
सचिवालय अधिकारी और पंचायत अधिकारी पर लगाया जुर्माना
ग्राम पंचायत सिकंदरपुर भैसवाला से जुड़ी अपील में पंचायत अधिकारी द्वारा आयोग के 15 दिन में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देशों को नजरअंदाज किया गया. वहीं कृषि अनुभाग के प्रकरण में भी समय पर आदेशों का पालन नहीं किया गया. आयोग ने दोनों अधिकारियों को भविष्य में आरटीआई मामलों को गंभीरता से लेने और समय पर सूचना देने की सख्त हिदायत दी है.
Source link
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






