देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटाखों के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
देहरादून में पटाखों के गोदाम में लगी आग
देहरादून के कोतवाली पटेल नगर के ट्रांसपोर्ट इलाके में एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पटाखों के गोदाम में आग लगी है। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण
आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी पता नहीं चल पाया है। लेकिन शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। पटाखों के गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।






