उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ों पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 जून को देहरादून और नैनीताल जिले में गरज-चमक के साथ-साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चारधाम व यात्रा मार्गाें पर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है.
उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने आमजनमानस से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी किए दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.
Also Read
- रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
- उत्तराखंड में कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा, रोजगार की मांग के अनुसार तैयार होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
PCS परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से CM की अपील
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद 29 जून को आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से सीएम धामी ने अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए समय से पहले ही अपने परीक्षा केंद्र के लिए अपने घरों से निकल जाएं. राज्य सरकार स्थिति पर नज़र रख रही है.






