राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इंजीनियर युद्धवीर दहन् को प्रदेश अध्यक्ष (प्रोफेशनल प्रकोष्ठ) उत्तराखंड नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति पार्टी के वरिष्ठ अधिवक्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविकांत चड्ढा द्वारा की गई। उन्होंने पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठन के प्रति युद्धवीर की निष्ठा को देखते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी गई।
RLD में युद्धवीर दहन् को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान
पार्टी को पूरा भरोसा है कि युद्धवीर दहन् उत्तराखंड में प्रोफेशनल वर्ग को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय लोकदल का मानना है कि इस नियुक्ति के जरिए संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आएगी, जो पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में मददगार होगी।
देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) भीष्म के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान उत्तराखंड और अन्य राज्यों से कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






