उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों पंचायत चुनावों को लेकर हलचल तेज़ है. इसी बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तीखा रूप ले चुकी है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते चार सालों में किए गए विकास कार्य कांग्रेस के नेताओं को दिखाई नहीं दे रहे.
BJP ने कांग्रेस पर कैसा तंज
कमलेश रमन ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता मंचों से उत्तराखंडियत की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब चुनाव लड़ने का समय आता है, तो पहाड़ों को छोड़कर मैदानी इलाकों की सुविधाजनक सीटों का चुनाव करते है.यह दोहरा चरित्र जनता अब भलीभांति पहचान चुकी है. कांग्रेस के पास न तो कोई स्पष्ट नीति है, न ही नेतृत्व में एकता, और अब तो विकास के मुद्दों पर बोलने की भी हिम्मत नहीं बची.
CM के कार्यकाल मे उत्तराखंड को मिली नई पहचान : रमन
कमलेश रमन ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड को एक नई पहचान मिली है. महिला सशक्तिकरण की दिशा में 30% आरक्षण की व्यवस्था ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया है. परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए नकल विरोधी कानून लाया गया. धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए प्रभावशाली कानून बनाकर सामाजिक ताने-बाने को मजबूत किया गया. भू-कानून को सख्ती से लागू कर बाहरी अतिक्रमण से उत्तराखंड की भूमि की रक्षा की जा रही है. रमन ने कहा लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसी सामाजिक कुरीतियों पर धामी सरकार ने साहसिक कदम उठाए हैं.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड : BJP
राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर कमलेश रमन ने कहा कि उत्तराखंड अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री निगरानी कर रहे हैं. पलायन रोकने और गांवों में रोजगार सृजन के लिए होमस्टे योजना को प्रोत्साहित किया गया है, जिससे युवाओं को गांव में ही स्वरोजगार के अवसर मिले हैं.






