देहरादून के डोईवाला में शनिवार को कुड़कावाला में स्थित एक क्रेशर में नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से चार युवकों को हिरासत में लिया है.
चोरी के शक में युवकों ने किया नाबालिग को कमरे में बंद
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को प्लॉट में कबाड़ बीनने आई दो लड़कियों को वहां काम कर रहे चार युवकों ने कथित रूप से लोहे की चोरी करने के शक में रोका था. इस दौरान उनमें से एक लड़की मौके से भाग निकली, जबकि दूसरी को युवकों ने पकड़कर एक कमरे में बैठा दिया. युवकों ने खुद पुलिस को कॉल कर बताया कि एक लड़की चोरी करते पकड़ी गई है और उसे कमरे में बंद किया गया है.
किशोरी ने की आत्महत्या
कुछ देर बाद उन्हीं युवकों ने पुलिस को जानकारी दी कि लड़की ने कमरे में फांसी लगा ली है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की को फंदे से लटका पाया. घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस क्रेशर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
पुलिस ने दिए क्रेशर को सील करने के निर्देश
पुलिस ने सूचना देने वाले चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने तहसीलदार को रिपोर्ट भेजकर क्रेशर को भी सील करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है मृतका के परिजन केशवपुरी बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.






