एसएसपी मणिकांत मिश्रा एक्शन में नजर आ रहे हैं। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को घायल कर अपनी गिरफ्त में ले लिया है। आपको बताते चलें कि जसपुर के सूत मिल क्षेत्र में बीती रात्रि में पुलिस के साथ दो बदमाशों की हुई मुठभेड़ के बाद जहां एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया था तो वहीं उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो बदमाशों को लिया अपनी गिरफ्त में
बता दें कि देर रात कुंडा थाना क्षेत्र के बेंतवाला गांव के पास दूसरे बदमाश की अपने दोस्त के साथ कहीं जाने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान अपने आप को पुलिस से घिरा देख दूसरे बदमाश साजिद उर्फ कल्लन ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए चलाई गई गोली से वो घायल हो गया।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- चलती रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया पथराव, डंडों से तोड़े शीशे, मचा हड़कंप
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
आरोपियों पर हैं हत्या, चोरी और किडनैपिंग के अनेक मुकदमे
पुलिस उसे काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद साजिद उर्फ कल्लन को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा तुरंत काशीपुर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली।
मीडिया से बात करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में साजिद उर्फ कल्लन के ऊपर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, किडनैपिंग के अनेक मुकदमे यूपी में दर्ज हैं। घटना के बाद जिले की मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।





