उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश ने तबाही मचाई हुई है. लगातार हो रही बारिश के चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में खड़ा सैकडों साल पुराना पेड़ गई गया. जिसके चपेट में आने से एक शख्स घायल बताया जा रहा है.
टपकेश्वर मंदिर में गिरा सालों पुराना पेड़
बताया जा रहा है लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की चपेट में आने से विशालकाय पेड़ गिर गया. गनीमत ये रही कि हादसा सोमवार को नही हुआ. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है. बता दें सोमवार को मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या अधिक होती है.

पेड़ की चपेट में आने से एक शख्स घायल
पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. इसके साथ ही वहां स्थित दुकान और मंदिर परिसर की पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने पेड़ को सड़क से हटवाया. स्थानीय दुकानदारों की माने तो अगर ये हादसा सोमवार को हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






