हरेला पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष ने विकास नगर में किया पौधारोपण, दिया खास संदेश

हरेला पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा परिवार ने आज प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया। भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना, हमारी पारंपरिक आस्था और प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य का प्रतीक है।

महेंद्र भट्ट ने किया विकास नगर में पौधारोपण

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरेला पर्व पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत विकास नगर में कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान भट्ट ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना, हमारी पारंपरिक आस्था और प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य का प्रतीक है।

Read More

मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी को याद दिलाता है हरेला पर्व

भट्ट ने कहा यह पर्व हमें न केवल वृक्षारोपण का संदेश देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और मातृभूमि के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। देवभूमि का यह पावन पर्व देवतुल्य और पर्यावरण से आच्छादित स्वरूप का बोध कराता है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर साल लाखों की संख्या में पेड़ लगाए जाते हैं।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *